DELHI NEWS- दिग्विजय सिंह के सामने अशोक गहलोत का सरेंडर, अखाड़े से वापस लौटे

नई दिल्ली
। इंडियन नेशनल कांग्रेस में प्रेजिडेंट पोस्ट के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा नामांकन फॉर्म लेने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव लड़ने से पहले ही सरेंडर कर दिया। बड़े धूम-धड़ाके के साथ जयपुर से दिल्ली आए थे परंतु अखाड़े का माहौल देखने के बाद वापस लौट गए हैं। 

दिल्ली से जाते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकारों से कहा कि मैं कोच्चि में राहुल गांधी से मिला और उनसे कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। जब उन्होंने स्वीकार नहीं किया तो मैंने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन अब उस घटना (राजस्थान राजनीतिक संकट) के बाद मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचे।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़े होने के लिए नामांकन फॉर्म प्राप्त कर लिया है। उन्होंने स्वयं इस बात की पुष्टि की और बताया कि नामांकन फॉर्म भरने के बाद कल जमा करूंगा। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह के साथ मध्य प्रदेश के कई कांग्रेस नेता और प्रस्तावक एवं समर्थक बनने के लिए 10 से अधिक विधायक मौजूद थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!