DELHI पुलिस ने BHOPAL से बालाघाट के पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया- NEWS TODAY

मध्यप्रदेश में बालाघाट की लौंजी विधानसभा क्षेत्र के नेता एवं पूर्व विधायक किशोर समरीते को दिल्ली पुलिस ने राजधानी भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें कोलार में स्थित ऑर्चर्ड पैलेस से पकड़ा और ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले गई। 

बताया गया है कि किशोर समरीते ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर स्पीकर को एक पत्र लिखा था। ऐसा ही एक पत्र केंद्र सरकार को भी भेजा गया था। धमकी दी गई थी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सेंट्रल विस्टा को बम से उड़ा देंगे। उल्लेखनीय है कि रायसीना पहाड़ी से इंडिया गेट तक, राजपथ के किनारे स्थित भारत की राजधानी नई दिल्ली के केंद्रीय प्रशासनिक क्षेत्र को "सेंट्रल विस्टा" कहा जाता है। 

इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने किशोर समरीते के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया था और आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले जून 2021 में भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। तब उनके ऊपर ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजेश पाठक को ब्लैकमेल करने का लगा था। बताया जाता है कि किशोर समरीते ध्यान खींचने के लिए कई बार कानूनी मर्यादाओं का उल्लंघन कर देते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !