कैबिनेट से मंजूर कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करें: कर्मचारी संघ- MP NEWS

Updesh Awasthee
जबलपुर
। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए एक वर्ष पूर्व स्वास्थ्य बीमा योजना को कैबिनेट ने मंजूर की थी। इसके बाद भी योजना फाईलों से बाहर नहीं निकल पाई है। 

यह योजना कर्मचारी एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों के गंभीर रोके इलाज में कारगर साबित हो सकती है। सरकार ने कोरोना इलाज के लिए आयुष्मान योजना के तहत व्यवस्था की है, लेकिन इसमें के पात्र परिवारों को ही लाभ मिल रहा है। राज्य कर्मचारी एवं पेंशनर्स एवं उनके आश्रित परिवार को इस योजना से वंचित रखा गया है। 

राज्य कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू होने से प्रदेश के लगभग 12 लाख कर्मचारी से सीधे तौर पर लाभांवित हों सकेगे। कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने में हो रही हीला-हबाली से कर्मचारियों में भारी निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है। 

संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, अटल उपाध्याय, आलोक अग्निहोत्री, मुकेश सिंह, मंसूर बेग, बृजेश मिश्रा, योगेन्द्र मिश्रा, आशुतोष तिवारी, डॉ0संदीप नेमा, सुरेन्द्र जैन, श्रीराम झारिया, संतकुमार छीपा, देवेन्द्र प्रताप सिंह, श्यामबाबू मिश्रा, प्रमोद पासी, श्यामनारायण तिवारी, सुभसंदेश सिंगौर, प्रमोद वर्मा, मनोज सेन, नेरन्द्र शुक्ला, विनय नामवेदव, धीरेन्द्र सोनी, मो० तारिख, गणेश उपाध्याय, महेश कोरी, विष्णु पाण्डे, संतोष तिवारी, राकेश दुबे, सदेश पाण्डे आदि ने माननीय मुख्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन से मांग की कैबिनेट से मंजूर कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना शीध्र लागू की जावे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!