MP NEWS- 22 हजार बाढ़ पीड़ितों को 11 करोड़ मुआवजा ट्रांसफर

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले के 9 गांव के 22,000 बाढ़ पीड़ितों के बैंक खातों में ₹110000000 बतौर मुआवजा राशि ट्रांसफर कर दी है। इन सभी लोगों के कच्चे मकान थे। यह राशि इनके घर को फिर से बनाने के लिए दी गई है। 

हर ग्राम पंचायत में शिविर लगेगा, कोई नहीं छूटेगा: सीएम शिवराज सिंह

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हमने यह तय किया है कि जो पात्र भाई बहन किसी भी कारण से अब तक लाभ से वंचित रह गए हैं, हम उनको शिविर लगाकर लाभ देंगे। हर ग्राम पंचायत में शिविर लगेगा। आवेदक को अंतिम निराकरण के बारे में सूचित भी किया जाएगा। कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित ना रहे। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सभी बाढ़ पीड़ित जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि, मैं सारे कलेक्टर उसको यह कहना चाहता हूं कि तैयारी के लिए आपके पास 15 दिन का समय है। यह एक यज्ञ होगा जिसमें हम किसी भी पात्र व्यक्ति को वंचित नहीं रहने देंगे। कलेक्टर्स इस विशेष अभियान की पूरी रूपरेखा तैयार कर लें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!