भारत मौसम समाचार- 2 राज्यों में तबाही की बारिश, 4 राज्यों में मूसलाधार शुरू - Monsoon Today

नई दिल्ली।
शनिवार की सुबह भारत के विभिन्न इलाकों से मौसम को लेकर चिंताजनक समाचार प्राप्त हो रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जैसा कि पूर्वानुमान जारी किया गया था 19 राज्यों में मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। उत्तराखंड में बादल फटने के कारण तबाही आ गई। हिमाचल में भूस्खलन और बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा को रोकना पड़ गया था। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश में ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई है।

हिमाचल प्रदेश में घनघोर बारिश, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की कलेक्टर अरिंधम चौधरी ने बताया कि मंडी के कई इलाकों में बारिश की वजह से रात 1:30 बजे से कई लोगों के कॉल आए जिसमें लोग मलबा गिरने, रोड बंद होने और भूस्खलन की शिकायत कर रहे थे। हमने रात में ही पुलिस और NDRF की टीमों से जानकारी साझा की थी। हमारा प्राथमिक प्रयास लोगों को बचाने का होगा।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ADM रोहित राठौर का कहना है कि कांगड़ा जिले में चक्की पुल आज ढह गया। इलाके में भारी बारिश हो रही है। कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। 

असम के 34 जिलों में बाढ़ के कारण 180 लोगों की मृत्यु, सीएम सरमा ने पुष्टि की

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हम बाढ़ से प्रभावित लोगों को बाढ़ पुनर्वास कोष के रूप में 119.10 करोड़ रुपए की राशि वितरित करेंगे। अब तक 34 जिलों में 180 लोग बाढ़ के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं और 19 लोग भूस्खलन में मारे गए हैं। जो नुकसान हुआ है हम उसका आकलन कर रहे हैं। 

उत्तराखंड में बारिश की वजह से आई तबाही, मुख्यमंत्री का बयान

बारिश की वजह से आई तबाही पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारी बारिश से जिन जगहों पर नुकसान हुआ है उन सभी स्थानों पर हमारी आपदा प्रबंधन, SDRF की टीम और अन्य प्रशासन के लोग मौके पर तैनात हैं। मैं भी मौके पर जाने की कोशिश कर रहा हूं और वहां राहत कार्यों के काम को देखूं। 

देहरादून में बादल फटा, तबाही

SDRF की टीमें देहरादून के रायपुर प्रखंड के सरखेत गांव में बचाव अभियान में जुटी है। सरखेत गांव में आज सुबह 2:45 बजे बादल फटने की घटना आई थी। देहरादून में टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास में लगातार बारिश के बाद तमसा नदी में बाढ़ आ गई है। पानी का बहाव बहुत तेज है। 

मौसम और मानसून से संबंधित भारत के महत्वपूर्ण समाचार

  • उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारी बारिश के बाद जल इलाके में भराव हो गया है। गंगा और यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ा। 
  • जम्मू-कश्मीर: कटरा से वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू की गई। कल रात बारिश के कारण यात्रा रोक दी गई थी। 
  • आंध्र प्रदेश: एनटीआर ज़िले के इब्राहिमपटनम में फेरी घाट पर एक छात्र डूबा। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम द्वारा बचाव अभियान जारी है। 
  • हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश के बाद कल(19.08) हुए लैंडस्लाइड के कारण मैक्लोडगंज-धर्मशाला पोटाला रोड डिस्कनेक्ट हुआ। 
  • उत्तर रेलवे की ओर से बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में चक्की नदी पर अचानक आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त रेलवे पुल आज सुबह ढह गया। नदी का पानी अभी कम नहीं हुआ है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !