GWALIOR NEWS- नेहा ने पति को जीजा क्यों बताया, पति ने उसको गोली क्यों मारी पढ़िए पूरी कहानी

Updesh Awasthee

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में बैजल कोठी के पास MP ONLINE की दुकान पर बैठी नेहा जाटव को एक व्यक्ति ने सरेआम गोली मार दी। नेहा ने पुलिस को बताया कि गोली मारने वाला आरोपी उसका जीजा है। जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो आरोपी ने बताया कि वह नेहा का पति है। पुलिस की पूछताछ के बाद सत्य कथा और क्राइम पेट्रोल जैसी पूरी कहानी का खुलासा हो गया है। 

टीआई शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि 24 साल की लड़की नेहा का अपने जीजा के चचेरे भाई सुरेंद्र से अफेयर चल रहा था। 2 साल पहले दोनों ने चुपके से शादी कर ली और किसी को नहीं बताया। बाद में नेहा को पता चला कि सुरेंद्र पहले से शादीशुदा है। इसलिए उसने ब्रेकअप कर लिया और MP ONLINE के संचालक कुलदीप से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों के बीच रिश्ता गहरा होता जा रहा था। नेहा भी कुलदीप को पसंद करती है। 

जब इस बात की जानकारी सुरेंद्र को लगी तो उसने नेहा और कुलदीप को मिलने से मना किया। सुरेंद्र ने अपने कुछ इन फॉर्मर नेहा के पीछे लगाए। किसी ने उसे सूचना दी कि नेहा, कुलदीप के साथ उसकी दुकान पर बैठी हुई है। सुरेंद्र सीधे कुलदीप को फोन लगाया, कुलदीप ने मना कर दिया। सुरेंद्र दुकान पर आ गया। यहां नेहा और कुलदीप एक साथ दिखाई दिया। सुरेंद्र कुलदीप की हत्या करने के लिए गोली चलाई जो नेहा को लगी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!