वृषभ, कर्क, सिंह और तुला राशि वालों के लिए जन्माष्टमी स्पेशल है- Astrological Remedies

भारतीय समय गणना की पद्धति पंचांग के अनुसार भगवान श्री हरि विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में अष्टमी तिथि को हुआ था। इसलिए भगवान श्री कृष्ण का जन्म दिवस श्री कृष्ण जन्माष्टमी के नाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि यह एक विशेष दिन होता है, जब भगवान श्री कृष्ण की विधि विधान से पूजा करने वालों की मनोकामना पूरी होती है। वृषभ, कर्क, सिंह और तुला राशि वालों के लिए जन्माष्टमी स्पेशल होती है क्योंकि भगवान श्री कृष्ण इन चार राशि वालों पर विशेष कृपा करते हैं। 

वृषभ राशि वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन क्या करें

भगवान कृष्ण को वृषभ राशि बेहत प्रिय है। श्रीकृष्ण की कृपा से इस राशि के जातकों को कार्यों में सफलता मिलती है। इस राशि को जातकों को मंदिर जाकर माखन का भोग लगाना चाहिए।

कर्क राशि वाले लोग श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन क्या करें

कर्क राशियों पर श्रीकृष्ण मेहरबान रहते हैं। इनकी कृपा से इस राशि के जातक जो भी कार्य करते हैं। उन्हें उसमें सफलता मिलती है। धार्मिक मान्यता है कि जिन लोगों पर केशव की विशिष्ट कृपा होती है। उन्हें मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

सिंह राशि वाले लोग श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन क्या करें

सिंह राशि भी भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय है। इस राशि के जातक अधिक मेहनती होते हैं। कान्हा की कृपा से इन्हें हर काम में शुभ फल प्राप्त होता है। वहीं सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

तुला राशि वाले लोग श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन क्या करें

मान्यता है कि तुला राशियों को जीवन में सभी प्रकार के सुख प्राप्त होते हैं। इन पर कृष्ण की विशेष कृपा होती है। इस राशि के जातकों को मान-सम्मान व पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। इन्हें भगवान कृष्ण और राधा का मनन करते रहना चाहिए। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !