भारत मौसम का पूर्वानुमान- 18 राज्यों में बारिश होगी- INDIA WEATHER FORECAST

Updesh Awasthee
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में भारत के 18 राज्यों में वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलेंगे। संतोष की बात यह है कि कहीं पर भी मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। किसी भी इलाके के लिए रेड अलर्ट या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान, कच्छ, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुजरात के शेष हिस्सों, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, राजस्थान के शेष हिस्सों, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, झारखंड के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश संभव है। उत्तर प्रदेश, बिहार और आंतरिक कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!