MPPSC NEWS- राज्य सेवा परीक्षा 2021 रिक्त पदों की संख्या बढ़ाई

Updesh Awasthee
इंदौर
। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग रेसिडेंसी क्षेत्र, इंदौर ने राज्य सेवा परीक्षा 2021 (State Service Examination-2021) के लिए शुद्धि पत्र जारी किया है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में शुद्धि पत्र क्रमांक 06/10/2021 दिनांक 5 जुलाई 2022 के द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2021 में 14 पदों की वृद्धि की है, जिसके बाद अब विज्ञापित पदों की संख्या 290 हो गई है।

उल्लेखनीय है कि वृद्धि किए गए सभी पद वाणिज्य कर विभाग के अंतर्गत है जिसमें जिला पंजीयक के 02 पदों तथा उप पंजीयक के 12 पदों की वृद्धि की गई है। इस प्रकार कुल 14 पदों की वृद्धि की गई  है। विज्ञापन की शेष शर्तें पूर्व अनुसार ही रहेंगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!