MP NEWS- सिवनी में पंचायत अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

NEWS ROOM
सिवनी।
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में लोकायुक्त की टीम ने शनिवार को जिला चिकित्सालय के सामने एक रिश्वतखोर अधिकारी को पकड़ा है। अधिकारी सुमेर सिंह उईके को 15000 रुपए लेते गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त जबलपुर टीम ने यह कार्रवाई की। सुमेर सिंह ने निर्माण कार्यों की राशि निकालने के बदले रिश्वत ली थी।

लोकायुक्त टीम के निरीक्षक कमल सिंह उइके, ऑस्कर किंडो सहित अन्य ने सुमेर सिंह उईके को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सिवनी जिले के गांव पोतलपानी निवासी सत्येंद्र सिंह राजपूत (53) की पत्नी जो ग्राम पंचायत सागर की सरपंच थी। उनके कार्यकाल में गांव पोतलपानी में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य कराया गया था। इसका शेष बिल करीब 1 लाख 96 हजार रुपए का भुगतान करने के एवज में पंचायत समन्वय अधिकारी सुमेर सिंह उइके ने 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगे थे।

इस मामले की शिकायत सरपंच पत्नी के पति सतेंद्र सिंह राजपूत ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। रुपए देने के लिए जिला अस्पताल सिवनी का स्थान तय किया जाने पर जब सत्येंद्र से 15 हजार रुपए जैसे ही लेकर पहुंचे, तभी लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों सुमेर उइके को गिरफ्तार कर लिया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!