MANIT BHOPAL NEWS- पेड़ पर लटका मिला इंजीनियरिंग स्टूडेंट का शव

Updesh Awasthee
भोपाल
। मौलाना आजाद नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल परिसर में एक पेड़ पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट का शव लटका हुआ मिला है। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है परंतु समाचार लिखे जाने तक यह नहीं बताया था कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं। 

मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से खबर आई है कि सुबह सवेरे स्पोर्ट्स कंपलेक्स के नजदीक एक पेड़ पर एक स्टूडेंट की डेड बॉडी लटकी हुई दिखाई दी। पुलिस को इसकी जानकारी मैनिट भोपाल के सिक्योरिटी ऑफिसर ने दी। बताया गया है कि स्टूडेंट का नाम उद्देश्य अहिरवार था। वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग का स्टूडेंट था और हॉस्टल नंबर आठ में रहता था। 

MANIT BHOPAL में सुसाइड या रैगिंग के दौरान हत्या

पुलिस ने संदिग्ध मृत्यु का मामला दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। फिलहाल या नहीं बताया गया है कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं। इस मामले को रैगिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। बड़ा सवाल यह है कि क्या उद्देश्य ने रैगिंग से परेशान होकर सुसाइड किया है या फिर रैगिंग के दौरान उसे जिंदा फांसी पर लटका दिया गया। इस प्रकार उसकी हत्या कर दी गई।

रात 8 बजे तक सामान्य था, आत्महत्या की कोई वजह नहीं

पुलिस ने बताया, उद्देश्य बुरहानपुर का रहने वाला था और मैनिट में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार रात 8 बजे तक उद्देश्य हॉस्टल में दोस्तों के साथ रहा। इस समय तक वह दूसरे स्टूडेंट्स की तरह सामान्य था। तभी अचानक दोस्तों से बिना कुछ कहे बाइक लेकर हॉस्टल से चला गया। इसके बाद पूरी रात उद्देश्य हॉस्टल वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह कैंपस में रह रहे स्टूडेंट्स और फैकल्टी स्टाफ जब स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स की ओर गए तो उद्देश्य का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने बताया कि उद्देश्य की बाइक कैंपस में ही सड़क किनारे खड़ी हुई मिली। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!