BHOPAL NEWS- दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR की तैयारी

भोपाल
। जिला पंचायत के चुनाव में शिकस्त के बाद दिग्विजय सिंह का तनाव कम नहीं हुआ है। उनके खिलाफ पुलिस अधिकारी से हाथापाई करने और शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला पंचायत चुनाव के दौरान दिग्विजय सिंह द्वारा किए गए प्रदर्शन की घोर निंदा की है।

यह हक और अधिकार किसने दिया आपको

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसा अशोभनीय व्यवहार किसी पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। कॉलर पकड़ रहे हैं पुलिस अफसर की। चिल्ला रहे हैं। कलेक्ट्रेट के गेट को धक्का देकर तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। यह बदतमीजी है। लोकतंत्र में जय और पराजय चलती रहती है। लेकिन ऐसी बौखलाहट कि आप पुलिस अफसर की कॉलर पकड़ लेंगे। यह हक और अधिकार किसने दिया आपको। 

यह अशोभनीय है और आश्चर्य है मुझे, कोई व्यक्ति 10 साल मुख्यमंत्री रह कर ऐसा कैसे कर सकता है। यह तो कांग्रेस की बात का प्रतीक है। जमीन खिसक गई तो गालियां दो और कॉलर पकड़ो। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। (जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में क्या हुआ, यहां क्लिक करके पढ़िए)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !