मध्य प्रदेश मानसून- इंदौर में उम्मीद की बूंदे गिरीं, नर्मदापुरम में हवा चली- MP WEATHER FORECAST

Updesh Awasthee
भोपाल
। पंचांग की गणनाओं में शायद कुछ गड़बड़ हुई है, तापमान वाला मीटर बता रहा है कि नौतपा चल रहा है, अब खत्म होने वाला है। इंदौर में उम्मीद की बूंदे गिरीं है। नर्मदापुरम में आशाओं की हवा चली है। यदि वायु देव का आशीर्वाद बना रहा तो 10 जून को भोपाल, जबलपुर और सागर में प्री मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। 

पिछले 3 सालों में प्रकृति के कई दंड भोग चुके आम नागरिक भयभीत थे। मौसम वैज्ञानिकों की तमाम भविष्यवाणियां गलत साबित हो रही थी। पंडित जी ने बताया कि नौतपा खत्म हो गए लेकिन उसी दिन से तापमान बढ़ने लगा, जैसे शुरू हुए हो। कोई कह नहीं पा रहा था लेकिन दिल में सूखे का डर सता रहा था। हर कोई भीतर ही भीतर प्रार्थना कर रहा था। गुड न्यूज़ यह है कि प्रार्थना स्वीकार हो गई है। 8 जून को इंदौर में 2 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह प्री मानसून एक्टिविटी है। यानी कि पीछे-पीछे मानसून वाले बादल भी आने वाले हैं। 

मध्य प्रदेश में मानसून की नई तारीख

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश का कहना है कि प्रदेशभर में प्री-मानसून आगामी 20 जून तक सक्रीय रहने वाला है। इसके बाद प्रदेशभर में मानसून सेट हो जाएगा। यानी, 20 जून के बाद कभी भी प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अबकी बार मानसून खूब बरसेगा। जून-जुलाई में अच्छी बारिश के आसार हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!