भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह द्वारा नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई। इसी के साथ मध्य प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में चुनाव आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। जो नगरीय क्षेत्र में चुनाव परिणाम के घोषित होने तक लागू रहेगी। मध्यप्रदेश में कुल 16 नगर पालिक निगम, 99 नगर पालिका परिषद और 298 नगर परिषद में चुनाव होने हैं। इनमें 35 नवगठित नगर परिषद शामिल है।
मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम 2022
अधिसूचना का प्रकाशन 11 जून 2022 
नामनिर्देशन पत्र प्रारंभ की तारीख 11 जून 2022
आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन 11 जून 2022 
मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन 11 जून 2022 
नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 18 जून 2022 
नाम निर्देशन पत्रों की जांच 20 जून 2022 
नाम वापस लेने की लास्ट डेट 22 जून 2022 
प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन 22 जून 2022 
मतदान प्रथम चरण 6 जुलाई 2022 
मतदान द्वितीय चरण 13 जुलाई 2022 
मतदान यानी वोटिंग का समय सुबह 7:00 बजे शाम 5:00 बजे 
मतगणना यानी काउंटिंग और रिजल्ट की घोषणा प्रथम चरण 17 जुलाई 2022 
मतगणना यानी काउंटिंग और रिजल्ट की घोषणा द्वितीय चरण 18 जुलाई 2022 
मध्य प्रदेश नगर पालिका चुनाव आचार संहिता एवं नियम डाउनलोड करें
यहां क्लिक करके आप मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन 2022 से संबंधित 26 पेज की बुकलेट जो प्रेस को वितरित की गई, डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें नगर पालिका चुनाव से संबंधित सभी सवालों के जवाब दिए हुए हैं।
.jpg)