JABALPUR की महिला प्रोफेसर से पुणे के युवक ने लाखों रुपए भी लिए और आबरू भी

NEWS ROOM
जबलपुर।
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक महिला प्रोफेसर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर लार्डगंज थाने में पुणे महाराष्ट्र निवासी सुशील कुमार मौर्य के खिलाफ दुष्कर्म व धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज की गई है। आरोपित की तलाश में पुलिस टीम को पुणे भेजने की तैयारी की जा रही है। 

लार्डगंज पुलिस ने बताया कि एक कालेज में सेवारत महिला प्राध्यापक के स्वजन ने उसकी शादी के लिए विज्ञापन जारी कराया था। वर्ष 2021 में पुणे महराष्ट्र निवासी सुशील कुमार मौर्य जबलपुर आया। महिला प्राध्यापक के घर जाकर उसने शादी का प्रस्ताव रखा। उसने स्वयं को पुणे में एकाउंट ऑफिसर बताया था। पुलिस ने बताया कि महिला के स्वजन सुशील कुमार मौर्य के झांसे में आ गए। उन्होंने शादी के लिए सहमति व्यक्त कर दी। जिसके बाद सुशील पुणे चला गया। महिला प्राध्यापक व उसके बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। 

दिसंबर 2021 में सुशील जबलपुर आया। उसने महिला से कहा कि वह बिलहरी में प्लाट खरीदना चाहता है। जिसके बाद उसे पारस होटल तीन पत्ती चौक ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। चार दिसंबर को वह महिला को लेकर भारतीय स्टेट बैंक की रांझी शाखा गया। जहां महिला के नाम पर 14 लाख रुपये का पर्सलन लोन स्वीकृत करवा लिया। लोन के 12 लाख रुपये उसने अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

सुशील कुमार मौर्य ने भरोसा दिया था कि प्लाट खरीदने के बाद वह जल्द ही लोन की रकम चुका देगा। लोन की राशि मिलने के बाद वह महिला को लेकर मैहर गया। वहां भी होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद सुशील ने महिला से 40 हजार रुपये और लिए। सुशील ने महिला से शादी नहीं की परंतु अक्सर जबलपुर आकर पारस होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस ने बताया कि कुछ समय पूर्व महिला प्राध्यापक से एक महिला ने फोन पर बात की। उसने कहा कि वह सुशील मौर्य की पत्नी है। उसने यह भी कहा कि मेरे पति के झांसे में कैसे आ गई।जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!