सरकारी ऑफिसों में कोरोना की छुट्टी 6 महीने के लिए बढ़ाई- BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्यप्रदेश में महामारी खत्म हो चुकी है। सब कुछ सामान्य हो गया है। सभी प्रकार के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं लेकिन सरकारी ऑफिस में कोरोना के नाम पर शुरू हुई छुट्टी अभी भी जारी है और अगले 6 महीने के लिए बढ़ा दी गई है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़ है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा दिनांक 10 जून 2022 को जारी आदेश में बताया गया है कि 23 मार्च 2022 को मध्यप्रदेश शासन द्वारा कोविड-19 महामारी की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में कार्य दिवस सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) निर्धारित किए गए थे। 

उक्त आदेश दिनांक 30.06.2022 तक प्रभावशील है। राज्य शासन द्वारा इसी अनुक्रम में यह निर्णय लिया गया है कि उक्त आदेश दिनांक 31 दिसम्बर 2022 तक प्रभावशील रहेगा। यानी कि महामारी की रोकथाम के लिए कर्मचारियों को दी जाने वाली छुट्टी 6 महीने के लिए बढ़ा दी गई है। 
।।।।।।।।।।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!