MP NEWS- दतिया में लोकायुक्त का छापा, रीडर SDM के यहां छानबीन

Updesh Awasthee
मध्यप्रदेश
में ग्वालियर संभाग के दतिया जिले में लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। एसडीएम ऑफिस में रीडर के पद पर पदस्थ देवेंद्र मुड़िया छानबीन की जा रही है। घर के बाहर पुलिस तैनात है। घर में किसी के भी आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।

प्रारंभिक जानकारी मिली है कि लोकायुक्त पुलिस को राजघाट कॉलोनी में रहने वाले SDM के रीडर देवेंद्र मुड़िया के बारे में आय से अधिक संपत्ति की कई शिकायतें प्राप्त हुई थी। एक शिकायत में उनकी प्रॉपर्टी की पूरी लिस्ट अटैच की गई थी। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में शिकायत सही पाई जाने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई की तैयारी की और आज कार्रवाई शुरू हो गई। 

समाचार लिखे जाने तक, देवेंद्र मुड़िया के घर में क्या मिला। आय से अधिक संपत्ति मिली या नहीं इसके बारे में लोकायुक्त पुलिस टीम की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिली थी, लेकिन सोमवार को सुबह ऑफिस खुलने से पहले कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों में यह खबर चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!