संविदा कर्मचारियों को परमानेंट और आउट सोर्स को संविदा कर देंगे: नेता प्रतिपक्ष- MP karmchari news

Updesh Awasthee
भोपाल।
कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर चुनावी घोषणाएं शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शासकीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का वादा किया तो नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने संविदा कर्मचारियों को परमानेंट और आउटसोर्स कर्मचारियों को संविदा पर नियुक्त करने का वादा कर दिया है। 

मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की नेता डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। जिन कर्मचारियों को संविदा तौर पर 3 साल पूरे हो चुके हैं उन्हें शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाएगा। नियमित कर्मचारियों को पुरानी पेंशन फिर से शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेकेदार परेशान करते हैं और ऐसे में इस प्रथा को बंद किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार से आउट सोर्स प्रथा बंद करने की मांग उठाई है। डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कांग्रेस वचन पत्र में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने और आउटसोर्स कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति देने का वचन देगी और सत्ता में आने पर उसका पालन किया जाएगा। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!