MP NEWS- भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे दिग्विजय सिंह

NEWS ROOM
भोपाल।
मध्य प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एडिटेड VIDEO अपलोड करने वाले BJP नेताओं पर FIR कराने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि देश में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ इसी तरह आधे-अधूरे VIDEO चलाकर BJP नेता कांग्रेस के खिलाफ माहौल तैयार करते हैं। 

अपनी राजनीति चमकाने के लिए झूठ फैलाने का काम करते हैं। लेकिन, अब झूठ फैलाने वाले तमाम भाजपा नेता और समर्थकों के खिलाफ कांग्रेस पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी। पूर्व CM ने अपने बयान का फेक और रियल VIDEO ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा- भाजपा हमारे वक्तव्यों को एडिट कर बदनाम करती है। क्या यह जुर्म नहीं है? कानूनी सलाह लेकर मैं जिन भाजपा नेताओं ने इसे प्रचारित किया है, उनके खिलाफ FIR भी करूंगा और मानहानि का दावा भी करूंगा।

दिग्विजय सिंह ने सरकार से सवाल भी किए थे। इसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत भाजपा नेताओं ने प्रदेश में दंगा कराने की साजिश बताया था। इस मामले में दिग्विजय सिंह पर प्रदेश के भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कूटरचित दस्तावेजों से धार्मिक भावनाएं भड़काना का केस दर्ज किया था। अब दिग्विजय सिंह भी भाजपा नेताओं को उनके द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर एडिटेड वीडियो से घेरने की तैयारी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!