GWALIOR रेप पीड़िता मासूम की हालत गंभीर, अस्पताल में देखभाल नहीं - CRIME NEWS

Bhopal Samachar
0
ग्वालियर
। अब नहीं चाचा की हैवानियत का शिकार हुई 12 साल की मासूम लड़की कमलाराजा अस्पताल में भर्ती है। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। वह घायल है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके परिवार वालों का कहना है कि अस्पताल में लड़की की देखभाल नहीं की जा रही है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की हालत खतरे से बाहर है लेकिन दर्द के कारण उसके आंसू बंद नहीं हो रहे हैं। 

पुलिस ने बताया कि लड़की डबरा में अपनी दादी के घर में थी। उसका चाचा उसे ट्रैक्टर पर लेकर घर छोड़ने के लिए आ रहा था। रास्ते में उसने हैवानियत की। लड़की ने विरोध किया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोपी की उम्र 38 वर्ष है। घटना के समय उसकी 10 साल की बेटी भी उसके साथ थी। आरोपी ने साजिश रची और 12 साल की भतीजी को अपने साथ खेत के अंदर ले गया। जहां उसे हैवानियत का शिकार बनाया गया। इस दौरान लड़की के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। 

शाम को अंधेरा होने पर आरोपी, लड़की को उसकी मां के पास छोड़ गया। लड़की तब भी रो रही थी। जब उसकी मां ने उससे पूछा, तो लड़की ने सारी बात बता दी। लड़की का शरीर लहूलुहान था। एएसपी देहात जयराज कुबेर ने बताया कि मासूम से उसके ही चाचा ने दुष्कर्म किया है। परिजन की शिकायत आते ही तत्काल मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की है। 

लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां वह लगातार दर्द के कारण रो रही है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!