MPTET VARG 3- मोस्ट इंपोर्टेंट 20 प्रश्न, हिंदी भाषा के लिए - Most Important 20 Questions for Hindi Language 1

एमपी टेट वर्ग 3 में जिन अभ्यर्थियों ने भाषा फर्स्ट में हिंदी का चुनाव किया है। हिंदी के 30 प्रश्न होंगे। उनके लिए सिलेबस में "भाषाई समझ और अवबोध" से संबंधित 15 प्रश्न होंगे। जिसमें एक अपठित गद्यांश एवं अपठित पद्यांश दिये जाएगा एवं 15 प्रश्न "भाषाई विकास हेतु निर्धारित शिक्षा शास्त्र" के होंगे।

भाषाई विकास हेतु निर्धारित शिक्षा शास्त्र के अंतर्गत भाषा सीखना और ग्रहणशीलता, भाषा शिक्षण के सिद्धांत, भाषा शिक्षण में सुनने बोलने की भूमिका, भाषा के कार्य बच्चे भाषा का प्रयोग कैसे करते हैं, मौखिक और लिखित अभिव्यक्ति व्यक्तिगत अंतर्गत भाषा सीखने में व्याकरण की भूमिका, भाषा शिक्षण में विभिन्न स्तरों के बच्चों की चुनौतियां, कठनाइयाँ, त्रुटियाँ एवं क्रमबद्धता, भाषा के चारों कौशल (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना)का मूल्यांकन, कक्षा शिक्षण अधिगम सामग्री, पाठ्यपुस्तक, दूरसंचार (दृश्य एवं श्रव्य) सामग्री, बहुकक्षा स्रोत, पुनः शिक्षण। 

Q1. भाषाई विकास के दौरान बच्चे का  भाषा सीखने का सही क्रम क्या है ? 
Ans- a) बोलना ,सुनना, लिखना, पढ़ना
Ans- b) लिखना, पढ़ना ,बोलना ,सुनना
Ans- c) सुनना ,बोलना ,पढ़ना, लिखना
Ans- d) पढ़ना, लिखना ,सुनना, बोलना
Correct ans - c) सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना

Q2. प्राथमिक स्तर पर बच्चों की शिक्षा का माध्यम क्या होना चाहिए? 
Ans- मातृभाषा

Q3 प्राथमिक स्तर पर बच्चों को घर की भाषा(मातृभाषा) को अपनी कक्षा में स्थान देना जरूरी है क्योंकि घर की भाषा? 
Ans- बच्चे की भाषा की पूँजी है जिसे अपने साथ लेकर ही वह स्कूल आता है. 

Q4. प्राथमिक स्तर पर भाषा सिखाने की सर्वश्रेष्ठ विधि है? 
Ans-बच्चों को भाषा का प्रयोग करने के विविध अवसर देना. 

Q5. बच्चे भाषा सीखने की क्षमता के साथ पैदा होते हैं, यह विचार किसका है? 
Ans- नॉआम चोमस्की

Q6. कहानियां बच्चों के भाषा विकास में किस प्रकार सहायक  हैं? 
Ans- कहानियां बच्चों की कल्पनाशक्ति ,सृजनात्मकता और चिंतन को बढ़ावा देतीं हैं. 

Q7.  भाषाशिक्षण की अनुवाद विधि ?
Ans- मातृभाषा को मध्यस्थ बनाती है. 

Q8. बच्चों की मौखिक भाषा का सतत आकलन करने का सबसे बेहतर तरीका है? 
Ans- विभिन्न संदर्भों में बातचीत करना

Q9. भाषा कैसा विषय है? 
Ans-  व्यवहारिक

Q10. एक भाषा शिक्षक के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है? 
Ans-बच्चों को भाषा प्रयोग के  अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना. 

Q11. भाषा की कक्षा का माहौल कैसा होना चाहिए? 
Ans-जहां बच्चों को उनकी बात कहने और सुनने के अधिकाधिक अवसर मिलें. 

Q12. भाषा क्या है ?
Ans-एक नियमबद्ध व्यवस्था है. 

Q13. एक से अधिक भाषाओं का प्रयोग ?
Ans- बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में सहायक है. 

Q14. हिंदी भारत की राजभाषा है, राजभाषा का क्या तात्पर्य है? 
Ans-सरकारी कामकाज की भाषा

Q15. राधिका अक्सर 'लड़का' को "लका"  'कमाई होने लगी' को 'कमाई होगी'  ऐसी गलतियां कर बैठती है, यह किस ओर संकेत करता है? 
Ans-राधिका के विचारों की तेज गति के साथ उसकी लेखनी नहीं चल पाती. 

Q16. सुरेखा ने पाठ को पढ़ाते हुए जीवन को जिंदगी पढ़ा यह  किस ओर संकेत करता है? 
Ans-  वह अक्षर पहचानने की बजाय अर्थ को समझते हुए पढ़ रही है. 

Q17. हिंदी दिवस कब मनाया जाता है? 
Ans- 14 सितंबर 

Q18- भाषा अर्जन कैसी प्रक्रिया है ?
Ans-सहज एवं स्वाभाविक

Q19. भाषा सीखना कैसी प्रक्रिया है
Ans- जटिल एवं व्यवस्थित

Q20-नोम चोमस्की के अनुसार बच्चे कब सबसे तेजी से भाषा सीखते हैं? 
Ans- 0  से 5 साल तक
मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !