कमलनाथ की दिग्विजय सिंह के किले पर सर्जिकल स्ट्राइक, महिला सेनापति सहित पूरी महिला बटालियन साफ - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल।
राजनीति की शतरंज पर जब दो दिग्गज आमने सामने बैठते हैं तो धमाका नहीं होता लेकिन धमक बड़ी दूर तक महसूस होती है। ताजा खबर यह है कि कमलनाथ की एक सर्जिकल स्ट्राइक में दिग्विजय सिंह की सेना में से महिला सेनापति सहित कई महिला सैनिक घायल हो गई हैं। 

अर्चना जायसवाल- मात्र 6 महीने में हटा दी गई

यहां बात मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल और दिग्विजय सिंह कैंप से आईं दर्जनों महिला नेताओं की हो रही है। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने सभी को उनके पद से हटा दिया है। यह उल्लेख करना प्रासंगिक है कि दिग्विजय सिंह ने बड़ी ही चतुराई के साथ 27 जुलाई 2021 को अर्चना जायसवाल को महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर काबिज कराया था। बड़ी बात यह थी कि कमलनाथ की प्रतिष्ठा दाव पर लगने के बावजूद दिग्विजय सिंह ने नूरी खान को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनने दिया था।

महिला कांग्रेस में अब केवल चार पदाधिकारी 

महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पूरी कार्यकारिणी को बंद नहीं किया है बल्कि 4 उपाध्यक्ष को उनके पद पर बनाए रखा है। इनमें नूरी खान, रश्मि पवार, कविता पांडे और जमुना मारवाई शामिल हैं। यह चारों महिला नेता कमलनाथ के कैंप में मानी जाती हैं। 

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर इतना संघर्ष क्यों है 

उज्जैन की महिला नेता नूरी खान पार्टी में महत्वपूर्ण पद चाहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने कमलनाथ को एक्सपोर्ट करते हुए इस्तीफा दे दिया था। फिर दोनों के बीच सौदा हुआ। बताया जाता है कि नूरी खान ने महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद का आश्वासन मिलने के बाद इस्तीफा वापस लिया था। (नियुक्ति के समय क्या राजनीति हुई थी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)। माना जा रहा है कि अब नूरी खान को महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा, और कमलनाथ की अनुमति के बाद ही महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का निर्धारण उपाय। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!