MP शिक्षक पात्रता परीक्षा- मोस्ट इंपोर्टेंट 20 प्रश्न हिंदी शिक्षाशास्त्र - MP TET VARG-3 IMPORTANT Question

MP TET VARG 3 Most Important 20 Question Answers Language 1 -(Hindi Pedagogy) 

Q1. सरसरी तौर पर किसी पाठ को देखकर उसकी उसकी विषय वस्तु का पता वस्तु का पता कर लेना  कहलाता है? 
Ans- पढ़ने की एक महत्वपूर्ण कुशलता है (Skimming) 
Q2. भोजपुरीभाषी  मोना 'श ' को 'स' और 'र 'को 'ड़ा' बोलती है, इसका सर्वाधिक संभावित कारण है? 
Ans- मातृभाषा का व्याघात

Q3. कक्षा 3 की शिक्षिका अपने विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक से अलग प्रकार के बाल साहित्य पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है ,क्योंकि वह चाहती  बच्चे? 
Ans- अपनी क्षमता बढ़ा सकें
Q4. आपने अपने विद्यार्थियों को एक प्रश्न  दिया है कि -घर से विद्यालय आने तक आप रास्ते में जो- जो चीजें देखते हैं उन्हें लिखें ?आपकी कक्षा में एक विद्यार्थी दृष्टिबाधित है तो आप क्या करेंगे?
Ans- प्रश्न में उस बच्चे की आवश्यकता के अनुसार परिवर्तन करेंगे. 

Q5. उच्च प्राथमिक स्तर पर बच्चों की भाषा क्षमताओं का आकलन करने के लिए सर्वाधिक उपयोगी है ?
Ans- पाठ में आई कहानी को आगे बढ़ाना
Q6. आप किस स्थिति में कहेंगे कि पठन हो रहा है? Ans-अनुमान के साथ  अर्थ ग्रहण

Q7. भाषा अर्जन के बारे में कौन सा कथन सही है? 
Ans- यह सहज  है
Q8. बच्चे अपने चारों ओर लिखित सामग्री का जितना उपयोग होते देखेंगे ,उतनी ही अधिक लिखित भाषा के प्रति उनकी समझ सहज रूप से बनती चली जाएगी, का क्या अर्थ है ?
Ans- बच्चों को अपने आस - पास  विज्ञापन ,होर्डिंग्स, कैलेंडर ,बाल साहित्य, सूचीयाँ पढ़ने के अवसर मिलते रहना चाहिए. 

Q9. बच्चे की सशक्त लेखन क्षमता का परिचायक है का परिचायक है? 
Ans- उसके मौलिक विचार
Q10. मुहावरे और लोकोक्तियां सीखने सिखाने का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है? 
Ans- मुहावरे और लोकोक्तियां का सुचिंतित प्रयोग करना

Q11. बच्चों की भाषागत रचनात्मकता का का आकलन करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त प्रश्न किस प्रकार के होंगे?
Ans- मुक्त अंत वाले ( Open Ended) 
Q12. किसी रचना के बारे में स्वतंत्र राय बनाने का आत्मविश्वास विकसित करने के लिए आवश्यक है? 
Ans- भाषा बोध और साहित्य बोध 

Q13. बच्चों के लिए अतिरिक्त पठन सामग्री क्यों विकसित की जाती है ?
Ans. पढ़ने में रुचि जगाने एवं भाषा ज्ञान में वृद्धि करने के लिए
Q14. उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषा शिक्षण का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है ?
Ans- भाषा की नियमबध्ध प्रकृति को पहचानना

Q15. सतत आकलन का उद्देश्य यह जानना है कि? 
Ans- बच्चों ने क्या सीखा
Q16. जब एक शिक्षिका पूछती है कि "हम भी सफल होंगे" इस वाक्य में 'भी 'लगाने से अर्थ में क्या अंतर आ जाता है? 
Ans- अवलोकन क्षमता के अवसर देना चाहती है. 

Q17. भाषा शिक्षण के संदर्भ में किसी शिक्षक के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है ?
Ans- भाषा प्रयोग के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करना
Q18. हिंदी भाषा के शिक्षक के रूप में आपके लिए  सबसे महत्वपूर्ण है? 
Ans. बच्चों का भाषा के विविध रूपों और प्रयोगों से से परिचय

Q19. हिंदी भाषा शिक्षक को यह स्वीकार करना चाहिए की? 
Ans-गलतियां सीखने सिखाने की प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा है
Q20. भाषा शिक्षक को स्वयं अपनी भाषा प्रयोग करने की क्षमता को बढ़ाना चाहिए? 
Ans- क्योंकि उसका भाषा प्रयोग कक्षा में भाषा वातावरण का निर्माण करता है.
मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !