मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक में सभी जिलों में प्रदर्शन की रणनीति- MP karmchari news

भोपाल
। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर संरक्षक योगेंद दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि मध्य प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों का 11 प्रतिशत महँगाई भत्ता, सातवे वेतन के अनुसार आवास भत्ता, पदोन्नति का लाभ, और मुख्यमंत्री चिकिसा योजना का लाभ  नहीं दे रही है। रमेश चंद्र शर्मा आयोग के अनुसार लिपिकों की वेतन विसंगति सुधारी नहीं जा रही है। समयपालों की पदोन्नति, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पद नाम परिवर्तन, पुरानी पेंसन की बहाली नहीं की जा रही है। आज आंदोलन के लिए भोपाल में सोई हुई सरकार को जगाने के लिए बजट सत्र में मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जावेगा।

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक दिनांक 26/02/2022 भोपाल में सम्पन्न हुई बैठक में कर्मचारियो अधिकारयो  की मांगो पर विस्तार से चर्चा हुई,  मांगो के निराकरण नहीं किये जाने से प्रदेश के कर्मचारियों में काफी आक्रोश है एवं अन्य मांगों से संबंधित मुद्दों पर भी कर्मचारी नाराज हैं। संयुक्त मोर्चा द्वारा शासन को बार बार पत्र प्रेषित कर मान. मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन से चर्चा हेतु पत्र दिए गये किन्तु शासन की तरफ से कर्मचारी हित में रास्ता निकालने प्रयास नहीं किये गये नाराज अधिकारी कर्मचारियों ने 4 मार्च 2022  को पूरे प्रदेश के जिला कलेक्टरों को ज्ञापन दिया जावेगा। यदि बजट सत्र में मांगो से सम्बन्धित आदेश जारी नहीं किये गया तो मोर्चा आगामी आन्दोलन की रणनीति बनाकर आंदिलन करने वाध्य होगा।

मोर्चा की बैठक में कर्मचारी नेता सरंक्षक भुवनेश पटेल, अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति कर्मचारी संगठन  वीरेंद्र खोंगल सरंक्षक कर्मचारी कांग्रेस इंजीनियर अशोक शर्मा राजपत्रित अधिकारी संघ एल .एन . कैलासिया पेंशनर्स एसोसिएशन एसबी सिंह संयोजक मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जितेंद्र सिंह ,राजकुमार चंदेल महामंत्री राज्य कर्मचारी संघ महेंद्र शर्मा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष निहाल सिंह सरंक्षक लघु वेतन कर्मचारी संघ  अनिल वाजपेई सरंक्षक  निगम मंडल कर्मचारी महासंघ ,एमपी द्विवेदी मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ सतीश शर्मा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस  सुरेंद्र सिंह सोलंकी मध्य प्रदेश नगर पालिका नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ फिरोज खान राजस्व निरीक्षक संघ निर्मला पाटिल कृष्णा बैरागी अपाक्स संघ ,साबिर खान मध्य प्रदेश वाहन चालक यंत्रीकी संघ महावीर शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष  समग्र शिक्षक संयुक्त सुभाष शर्मा बैठक में शामिल थे।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, विश्वदीप पटेरिया,संजय गुजराल,रविकांत दहायत,नरेश शुक्ला,अजय दुबे, योगेश चौधरी ,, प्रसांत सोधिया,संतोष मिश्रा , मुकेश चतुर्वेदी, देव दोनेरिया, एस के बांदिल, धीरेंद्र सिंह,मुकेश मरकाम,प्रदीप पटेल, योगेन्द्र मिश्रा , महेश जाटव,यू एस करोसिया,पी एल गौतम,कपिल दुबे,मंसूर वेग,ए के प्यासी ने  सरकार से कर्मचारियों के बकाया सभी माँगों के आदेश जारी करने की मांग की है। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !