JABALUR पुलिस ने विधायक संजय यादव को लाठी मारी, शक्ति भवन पर प्रदर्शन, 24 कांग्रेस नेताओं को पीटा

जबलपुर।
युवक कांग्रेस द्वारा महंगी बिजली के विरोध में शक्ति भवन के सामने प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों के साथ मौजूद विधायक संजय यादव को लाठी मारी। बताया गया है कि 24 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं को पुलिस द्वारा पीटा गया। 

महंगी बिजली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भीड़ शक्तिभवन की ओर बढ़ी लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक लिया। कार्यकर्ता उग्र हुए तो वाटर केनन की मदद से पानी की बौछार से पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे ढकेल दिया।इसके बावजूद कई कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़े तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया। यह प्रदर्शन युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में शुरू हुआ था लेकिन जब पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पीटना शुरू किया तो विक्रांत भूरिया कार्यकर्ताओं को बचाने सामने नहीं आए।

इस प्रदर्शन में कांग्रेस के विधायक तरुण भनोत, विधायक लखन घनघोरिया, विधायक संजय यादव समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू, गौरव भनोत, कदीर सोनी, सतीश तिवारी दिनेश यादव, रिजवान अली कोटी आदि मुख्य रूप से शामिल हुए थे।

पुलिस ने बैरिकेड लगाया लेकिन कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे इसके बाद पुलिस ने पानी की बौछार कर दी। जिससे कार्यकर्ता तितर बितर हो गए। कुछ बैरिकेड्स को पार करने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। लाठीजार्च में पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव और विधायक संजय यादव के सिर में चोट आई है। इसके साथ ही रिजवान अली कोटी और रवींद्र गौतम, जितिन राज सहित 24 से ज्‍यादा कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !