GFMS PORTAL में 8 माह बाद भी अतिथि शिक्षकों के रिक्त पद प्रदर्शित नहीं हो रहे: कर्मचारी संघ- MP karmchari news

Updesh Awasthee
जबलपुर
। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश की प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में नियमित शिक्षकों की भर्ती न होने के के कारण हजारों शालायें एक शिक्षकीय तथा शिक्षक विहीन हैं तथा माध्यमिक विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की भी कमी है।

उक्त रिक्त पदों के विरूद्ध अतिथि शिक्षक पोर्टल के माध्यम से रखे जाने का प्रावधान है। किन्तु शिक्षा विभाग का GFMS PORTAL (अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली) अपडेट नहीं है। जिस कारण अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। जिससे अतिथि शिक्षक हेतु पात्र अभ्यर्थी नियुक्त पाने भटक रहे हैं तथा विद्यालय में शिक्षक न होने से छात्र शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। 

शिक्षकों व प्राचार्यों द्वारा बार-बार भोपाल पत्र लिखे जाने के बाद भी समस्या का निराकरण आज दिनांक तक नहीं हो सका है। अतिथि शिक्षकों समय पर नियुक्ति न होने के कारण शिक्षक भी परेशान हैं। संघ के दुर्गेश पाण्डे, गणेश चतुर्वेदी, मनीष शुक्ला, आलोक अग्निहोत्री, संत कुमार छीपा, मनीष लोहिया, आदि ने माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री महोदय से मांग की है कि gfms portal (अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली) अपडेट कराकर आवश्यकता वाले विद्यालयों में शीघ्र अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति कराई जावे। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!