JABALPUR NEWS- महिला डॉक्टर की लाश फांसी पर लटकी मिली, डॉक्टर पति पर संदेह

Bhopal Samachar
जबलपुर।
ग्रीन सिटी माढ़ोताल में महिला डॉक्टर कीर्ति जैन की डेड बॉडी उन्हीं के घर में फांसी पर लटकी हुई मिली। कीर्ति के चाचा ने कीर्ति के पति स्वप्निल जैन पर हत्या का आरोप लगाया है। मृत्यु से पहले कीर्ति जैन अपने पति स्वप्निल जैन के साथ थी। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। 

जबलपुर में डॉक्टर कीर्ति जैन की संदिग्ध मृत्यु वाली घटना का विवरण 

डॉ स्वप्निल जैन 5 साल के बेटे और 2 साल की बेटी को अपने साथ लेकर क्लीनिक के लिए रवाना हुए। क्लीनिक पर पहुंच कर उन्होंने अपने एक कर्मचारी को घर से एसी लाने के लिए भेजा। कर्मचारी ने बताया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है और घंटी बजाने पर भी कोई नहीं खोल रहा। डॉ स्वप्निल जैन ने कर्मचारी को आदेशित किया कि किसी भी प्रकार घर के अंदर जाए। डॉ जैन के गाइडेंस के अनुसार कर्मचारी ने घर के अंदर प्रवेश किया। देखा तो डॉक्टर कीर्ति जैन की डेड बॉडी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। 

डॉ स्वप्निल जैन पर अपनी ही पत्नी की हत्या का आरोप

डॉक्टर कीर्ति जैन के चाचा मनोहर लाल जैन ने बताया कि उनकी भतीजी डॉक्टर कीर्ति जैन शासकीय आयुष औषधालय कैमोरी पाटन में पदस्थ थी, जबकि डॉ स्वप्निल जैन होम्योपैथी के डॉक्टर हैं और प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं। चाचा मनोहर लाल ने कहा कि स्वप्निल जैन का चाल चलन अच्छा नहीं था। वह कीर्ति जैन के साथ मारपीट करता था। चाचा मनोहर लाल का कहना है कि लोकल पुलिस डॉ स्वप्निल जैन का साथ दे रही है। 

कुछ सवाल जिनके जवाब जरूरी है 

डॉ स्वप्निल जैन अपने दोनों बच्चों को लेकर क्लीनिक क्यों गए। 
दरवाजा अंदर से बंद था तो डॉ स्वप्निल जैन ने कर्मचारी को फोर्स क्यों किया। 
सबसे बड़ा सवाल कि ऐसी ठंड में AC की क्या जरूरत थी। 
जब सुसाइड नोट नहीं मिला तो पुलिस इसे आत्महत्या क्यों कह रही है।
जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!