नए कानून के डर से मध्यप्रदेश में ताबड़तोड़ निकाह, 1000 से सीधे 7000 पर पहुंचा आंकड़ा- MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल।
कीमतों में वृद्धि के डर से बाजार में खरीददारी बढ़ते हुए तो कई बार देखी होगी परंतु मध्य प्रदेश में नए कानून के डर से निकाह की दर में रिकॉर्ड वृद्धि हो गई है। रायसेन जिले में यह वृद्धि 727% दर्ज की गई है। सबसे कम होशंगाबाद में 142% की वृद्धि हुई है। 

दरअसल केंद्र सरकार ने लड़कियों के विवाह की उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करने का फैसला लिया है। यह कानून अभी लागू नहीं हुआ है लेकिन इस कानून के डर से मध्य प्रदेश के सभी जिलों में निकाह की संख्या में आश्चर्यजनक वृद्धि हो गई है। जहां 1 महीने में 100 निकाह होते थे वहां 700 से ज्यादा हो रहे हैं। 18 साल से 21 साल के बीच की लड़कियों के निकाह किए जा रहे हैं। 

मध्य प्रदेश में कहां कितनी वृद्धि

रायसेन में 727% 
विदिशा में 300% 
शिवपुरी में 250% 
बैतूल में 250% 
खरगोन में 204% 
भोपाल में 185% 
राजगढ़ में 175% 
धार में 166% 
ग्वालियर में 145% 
होशंगाबाद में 142%
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!