बारात के साथ विदा हुई दुल्हन का अपहरण, सतना में सनसनीखेज वारदात- MP NEWS

भोपाल
। मध्यप्रदेश के सतना में सनसनीखेज वारदात हुई है। आनंद पूर्वक विवाह समारोह के बाद दूल्हा और बारात के साथ विदा हुई दुल्हन का सरेआम अपरहण हो गया। एक बाइक सवार आया और कार में दूल्हे के साथ बैठी हुई दुल्हन को किडनैप करके ले गया। यह घटना सिविल लाइन थाना अंतर्गत अहिरगांव की बताई जा रही है।

मध्यप्रदेश में सरेआम दुल्हन का अपहरण

दुल्हन का सरेआम अपहरण करने वाले आरोपी युवक का नाम अशोक यादव बताया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अशोक यादव उसी गांव का रहने वाला है। दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था।सिविल लाइन थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी का कहना है कि यह अपहरण का मामला है या फिर दुल्हन अपनी मर्जी से दूल्हे को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ चली गई है। इसका पता तो तभी चल पाएगा जब दुल्हन मिल जाएगी। 

सतना में दूल्हे के साथ बैठी दुल्हन किडनैप

बताया गया है कि कुशवाहा परिवार के यहां उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से बारात आई थी। विवाह की सारी रस्में पूरी हो चुकी थी। लड़की अब विधिवत विवाहित महिला है। यह दूल्हे की पत्नी के अपहरण का मामला है। आश्चर्यजनक बात यह है कि अपहरण तब हुआ जब दुल्हन अपने दूल्हे के साथ कार के अंदर बैठी थी। इस तरह का सीन तो अब तक किसी बॉलीवुड मूवी में भी नहीं मिला। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !