MP government jobs- शुद्धि पत्र, जिला न्यायालयों में भर्ती परीक्षा के संदर्भ में

MP High Court (उच्च न्यायालय, मध्यप्रदेश, जबलपुर) ने पत्र क्रमांक 526 द्वारा जिला न्यायालय में विभिन्न पदों पर रिक्तियों के लिए आज दिनाँक 30 दिसंबर 2021 को शुद्धि पत्र जारी किया है। यह संशोधन पत्र रजिस्ट्रार (व्हीएल) विजिलेंस, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर द्वारा जारी किया गया है। 

गौरतलब है की मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर ने दिनांक 13 नवंबर 2021 के अंक में उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश जबलपुर द्वारा जिला न्यायालय में शीघ्र लेखक ग्रेड- 2,ग्रेड -3, शीघ्र लेखक ग्रेड -3 (कोर्ट मेनेजर स्टाफ)व सहायक ग्रेड -3 एवं सहायक ग्रेड -3 (इंग्लिश नोइंग) की भर्ती / नियुक्ति हेतु विज्ञप्ति जारी की थी। यह विज्ञप्ति क्रमांक 402 /परीक्षा/ 21/ दिनांक 12 नवंबर 2021 में प्रकाशित की गई थी। इस विज्ञप्ति में जिला न्यायालय से प्राप्त सहायक ग्रेड 3 के पदों की संशोधित जानकारी के अनुसार संशोधन किया गया।

सहायक ग्रेड -3 के कुल 798 रिक्त पद हैं। इनमें से अनारक्षित वर्ग के 305 पद, ओबीसी के 121 पद, SC के 129, पद ST के 248 पद, आरक्षित हैं। जबकि महिलाओं के लिए आरक्षित पदों में 78 पद अनारक्षित वर्ग के, 28 पद ओबीसी के, 28 पद SC के व 62 पद ST के लिए आरक्षित हैं। दिव्यांगजनों के लिए कुल 56 पद आरक्षित हैं जिनमें से श्रवण बाधित व दृष्टिबाधित के लिए 19, 19 पद, अस्थिबाधित के लिए  18 पद आरक्षित है। शेष विज्ञापन पूर्वानुसार यथावत ही रहेगा।
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !