एक शहर जो चट्टान के नीचे बना है, क्या आप बता सकते हैं- GK in Hindi

दुनिया में ऐसा बहुत कुछ है जो आश्चर्यजनक है। लोग पहाड़ों के ऊपर घर बनाना पसंद करते हैं। सदियों पहले राजे रजवाड़े पहाड़ के ऊपर किले बनाते थे ताकि उनका खजाना सुरक्षित रहे, लेकिन क्या आप जानते हैं एक शहर ऐसा है जो एक बड़ी सी चट्टान के नीचे बना हुआ है। आइए जानते हैं यह शहर कहां पर स्थित है और लोग कैसे रहते हैं:- 

क्या वाकई चट्टान के नीचे एक पूरा शहर बसा हो सकता है

यह शहर स्पेन में स्थित है। इसका नाम Setenil de las Bodegas है। शायद यह दुनिया भर का एकमात्र ऐसा शहर है जो बड़ी सी चट्टान के नीचे बना हुआ है। लोग बड़े मजे से रहते हैं। वह अपने घर के छत पर रखी चट्टान को खतरा नहीं बल्कि सुरक्षा मानते हैं। इस शहर की आबादी सन 2005 में 3016 थी। यहां आस-पास के देशों के कई लोग यह देखने के लिए आते हैं कि क्या वाकई चट्टान के नीचे एक पूरा शहर बसा हो सकता है।

पहाड़ पर गर्मी शहर में ठंडक होती है

इस शहर की सबसे खास बात यह है कि यहां सर्दी और गर्मी के मौसम में विपरीत तापमान रहता है। यदि ऊपर पहाड़ पर गर्मी है तो नीचे शहर में ठंडक होती है और यदि ऊपर पहाड़ ठंडा हो जाता है तो नीचे शहर में तापमान बढ़ जाता है। कहा जाता है कि हमले के समय एक गर्भवती स्त्री का गर्भपात हो गया था। उसके बाद 15 वीं शताब्दी में इस शहर को बसाया गया ताकि हमले के समय लोग नीचे सुरक्षित रह सके। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !