कोहरा क्या होता है, कैसे बनता है, कोहरा और धुंध में क्या अंतर है- GK in Hindi

सर्दी के मौसम में कोहरा लॉक डाउन की स्थिति पैदा कर देता है। रात के समय जब कोहरा बढ़ जाता है तो विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है और सूनी सड़क पर वाहन चलाना भी मुश्किल हो जाता है। सवाल यह है कि यह कोहरा क्या होता है, कैसे बनता है। धुंध क्या होती है। कोहरा और धुंध में क्या अंतर है। आइए पढ़ते हैं मजेदार जानकारी:- 

कोहरा क्या होता है और कैसे बनता है 

दरअसल कोहरा एक प्रकार का बादल है लेकिन वैसा नहीं है जैसा आसमान में दिखाई देता है। यह बादल के उठने और बनने की प्रक्रिया के बीच की स्थिति है। जब आर्द्र हवा (humid air) ऊपर उठकर ठंडी होती है तब जलवाष्प संघनित (condensed) होकर जल की सूक्ष्म बूंदें बनाती है। कभी-कभी अनुकूल परिस्थितियों में हवा के बिना ऊपर उठे ही जलवाष्प जल की नन्हीं बूंदों में बदल जाती है तब हम इसे कोहरा कहते हैं। टेक्निकल लैंग्वेज में condensed water vapor के बादल को कोहरा कहते हैं। यह आपके आसपास के नदी तालाबों से उठता है और जमीन की सतह पर थोड़ी ऊंचाई तक फैला रहता है। यही कारण है कि कोहरे के बाद चीजों पर नमी दिखाई देती है।

धुंध क्या होती है 

कोहरा और धुंध में अंतर है। जब कोहरा बन रहा हो और वातावरण में पोलूशन हो तो एक मिश्रण तैयार होता है। यह कोहरे से काफी घना होता है और इसके कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो जाती है। आप इसे मिलावटी कोहरा कह सकते हैं। इसी को धुंध (स्‍मॉग-smog) कहा जाता है। सामान्य प्रदूषण से स्‍मॉग ज्यादा खतरनाक होता है। इसलिए धुंध की स्थिति में घर से बाहर निकलने के लिए मना किया जाता है। Smoke+Fog=Smog 

कोहरे के बनने की प्रक्रिया एवं आवश्यक तत्व

केवल आ‌र्द्रता, ताप और दाब ही कोहरे के निर्माण के लिए काफी नहीं होते हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि गैस से द्रव में बदलने के लिए पानी को गैसरहित सतह की जरूरत होती है। और यह सतह इनको मिलती है पानी के एक बूंद के सौवें भाग से। इन सूक्ष्म हिस्सों को संघनन न्यूक्लियाई या क्लाउड सीड कहते हैं। धूल मिट्टी, एरोसाल और तमाम प्रदूषक तत्व मिलकर संघनन न्यूक्लियाई या क्लाउड सीड का निर्माण करते हैं। यदि वायुमंडल में ये शूक्ष्म कण बड़ी संख्या में मौजूद होते हैं तो सापेक्षिक आ‌र्द्रता 100 फीसदी से कम होने के बावजूद जलवाष्प का संघनन होना शुरू हो जाता है। (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !