BHOPAL NEWS- वीर सपूत के निधन पर भोपाल शोकमग्न

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वीर सपूत ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की खबर से पूरे भोपाल शहर में शोक की लहर दौड़ गई। हर किसी को उम्मीद थी कि कैप्टन वरुण सिंह जल्दी ही स्वस्थ होकर भोपाल लौटेंगे। कुछ संस्थाओं ने तो उनके स्वागत की प्लानिंग शुरू कर दी थी। वरुण सिंह इससे पहले भी मौत को चकमा दे चुके थे। CDS जनरल बिपिन रावत हेलीकॉप्टर हादसे के मामले में कैप्टन वरुण सिंह एकमात्र जीवित बचे सदस्य थे। 

कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार भोपाल में होगा

उनके पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित सन सिटी कॉलोनी में रहते हैं, जो हादसे के तुरंत बाद ही मुंबई रवाना हो गए थे। हादसे के बाद उन्होंने कहा था- मेरा बेटा बहादुर है। वह जीत कर बाहर आएगा, लेकिन बुधवार को वरुण सिंह के निधन की दुखद खबर सामने आई। रहवासी संघ को सूचना मिली है कि वरुण सिंह का अंतिम संस्कार भोपाल में होगा। पड़ोसी दलजीत सिंह गुरुदत्ता ने बताया कि वरुण सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार को भोपाल में होगा। गुरुवार सुबह 10 बजे पार्थिव देह प्लेन से भोपाल लाई जाएगी। हालांकि, प्रशासन, एयर फोर्स और परिवार की ओर इस पर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अंतिम संस्कार के लिए परिवार गृह क्षेत्र देवरिया से भोपाल के लिए रवाना हो गया है। कैप्टन वरुण सिंह के पिता पिछले 20 साल से भोपाल में रह रहे हैं।

देवरिया उत्तर प्रदेश से है कैप्टन वरुण सिंह का परिवार

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह यूपी के देवरिया जिले के गांव कन्हौली के रहने वाले थे। उनके पिता भोपाल में रहते हैं। इसके चलते अभी तय नहीं हो पाया है कि उनका अंतिम संस्कार भोपाल में होगा या नहीं। जिला प्रशासन और पुलिस के पास अभी अंतिम संस्कार के संबंध में कोई जानकारी भी नहीं आई है।

कैप्टन वरुण सिंह को भोपाल पसंद था, छुट्टियों में बच्चों को ट्रेनिंग देते थे

पड़ोसी अनिल मूलचंदानी ने बताया, वरुण सिंह को जब भी छुट्‌टी मिलती थी, वे भोपाल आते थे। भोपाल शहर उन्हें काफी पसंद था। कॉलोनी में जब टहलते थे तब बच्चों से लेकर बड़ों तक से बात करते थे। वे बच्चों को योद्धाओं की कहानियां बताते थे। बच्चे फिर हमें बताते थे। वरुण सिंह हमेशा बच्चों में साहस भरते थे। वे छुटि्टयों के दिनों को भी देश के लिए समर्पित करते थे। लड़कियों को प्रोत्साहित करते थे। वे कहते थे कि लड़कियां किसी से कम नहीं है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !