BHOPAL NEWS- कर्मचारियों पर मधुमक्खियों का हमला, कई घायल

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऊर्जा विकास निगम ऑफिस कैंपस में मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। कई कर्मचारी घायल हुए हैं। घटना के समय ऑफिस कैंपस में ऊर्जा साक्षरता अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। मेहमानों को खाने के लिए छोले भटूरे बनाए जा रहे थे। 

भोपाल शहर की लिंक रोड नंबर 2 पर स्थित ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के ऑफिस कैंपस में ऊर्जा साक्षरता अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। शनिवार का दिन वैसे भी भोपाल में पार्टियों का दिन होता है। कार्यक्रम में शामिल हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए छोले भटूरे बनाए जा रहे थे। इसी के धुएं से मधुमक्खियों को गुस्सा आ गया। 

उन्होंने छोले भटूरे खाने आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों का संगठित हमला जानलेवा होता है। कैंपस में मौजूद 20 से ज्यादा अधिकारी एवं कर्मचारी मधुमक्खियों के हमले का शिकार हुए। कार्यक्रम में मौजूद कुछ पत्रकार और प्रेस फोटोग्राफर भी मधुमक्खियों की चपेट में आ गए। प्रेस फोटोग्राफर राजीव गुप्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। मंत्री विश्वास सारंग में अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !