मात्र 2 दिन में तापमान 10 डिग्री गिरा, पचमढ़ी में बर्फ जमी- MP WEATHER REPORT

भोपाल
। हिमालय की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं ने मध्य प्रदेश को लॉक डाउन करना शुरू कर दिया है। होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में मात्र 48 घंटे में 10 डिग्री तापमान कम हुआ। रविवार की रात पचमढ़ी का तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार सुबह पूरी पचमढ़ी पर बर्फ की परत दिखाई दी। 

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के उत्तर में स्थित पहाड़ी इलाकों में भारी मात्रा में हिमपात हो रहा है। वहीं से बर्फीली ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की तरफ आ रही हैं। रविवार को सागर, ग्वालियर-चंबल, भोपाल, सतना, रीवा, उज्जैन, सीहोर, टीकमगढ़, दमोह, निवाड़ी, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, रतलाम, शाजापुर, नीमच, मंदसौर, जबलपुर, छतरपुर, सिवनी, बैतूल, नरसिंहपुर जिलों में शीतलहर दर्ज की गई। 

मध्यप्रदेश में ठंड ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। ठंडी हवाएं और तेजी के साथ चल सकती हैं। विभाग ने लोगों के लिए कई परत वाले ऊनी कपड़े पहनने की सलाह जारी की है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि इस बार 10 साल में पहली बार भोपाल और प्रदेश में रिकॉर्ड ठंड पड़ रही है।

सीहोर में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
भोपाल में ठंड ने पिछले 80 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
बैतूल में रविवार की रात साल की सबसे ठंडी रात रही। एक झटके में 4 डिग्री तापमान नीचे गिर गया। 
रतलाम में कड़ाके की ठंड जारी है फसलों पर बर्फ जम गई। 
उज्जैन में धूप निकलने के बाद भी तापमान में वृद्धि नहीं हुई। 
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !