MPPSC ADPPO EXAM NEWS- शुद्धि पत्र जारी

Updesh Awasthee
इंदौर
। MP Public Service Commission (MPPSC) Indore ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021 के लिए शुद्धि पत्र क्रमांक 02/03/2021 दिनांक 16 नवंबर 2021 जारी किया है। शुद्धि पत्र में नवीन पदों के संयोजन की सूचना दी गई है। 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव द्वारा जारी शुद्धि पत्र में बताया गया है कि एमपीपीएससी द्वारा गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन हेतु सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी की भर्ती हेतु आयोजित परीक्षा के लिए दिनांक 7 जून 2021 को आयोग की वेबसाइट पर सूचना जारी की गई थी। इस सूचना में नवीन पदों का संयोजन किया गया है। 

पूर्व विज्ञापित पदों की संख्या 92 थी। इसे बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। यानी एडीपीपीओ की परीक्षा अब 92 पदों के लिए नहीं बल्कि 184 पदों के लिए होगी। सभी पदों को समान रूप से दोगुना किया गया है। दिव्यांग जनों के लिए आरक्षित पदों की संख्या में संयोजन का संतुलन किया गया है। अधिक जानकारी के लिए कृपया एमपीपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड शुद्धि पत्र देखें। PDF FILE DOWNLOAD भी कर सकते हैं। मध्य प्रदेश हायर एजुकेशन और नौकरी रोजगार से जुड़े अपडेट के लिए कृपया MP career news पर क्लिक करें.


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!