INDORE NEWS- बच्चा चोर समझ बीमार महिला को खंभे से बांधकर पीटा

इंदौर
। विजय नगर थाने के प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि जिस महिला को बच्चे चोर समझकर खंभे से बांधकर पीटा गया था वह मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज चल रहा है। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। स्थिति स्पष्ट होने के बाद महिला को जमानत दे दी गई है। उसके साथ मारपीट करने वाली महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

बताया गया है कि जो महिला मॉब लिंचिंग का शिकार हुई उसकी चार कन्या संताने हैं। पुत्र नहीं होने के कारण ससुराल वालों द्वारा इतना प्रताड़ित किया गया कि वह मानसिक रूप से बीमार हो गई। विक्षिप्त अवस्था में यहां वहां भटकती रहती है। सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ की महिला एक ढाई साल के बच्चे से बात कर रही थी। शायद उसे साथ ले जाने की कोशिश भी कर रही थी। फिर अचानक उसे वहीं छोड़कर आगे चली गई। 

लोग इस महिला की तलाश कर रहे थे। तभी पता चला कि मालवीय नगर में महिला घूम रही है। कॉलोनी की अन्य महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ खंभे से बांधकर मारपीट की गई। बाद में लोगों ने पुलिस को बुलाकर बच्चा चोरी के संदेह में महिला को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने भी महिला को गिरफ्तार कर लिया था। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDORE NEWS पर क्लिक करें.
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !