BHOPAL NEWS- 100 से ज्यादा लोगों के बीच गैंगवार, फायरिंग, तलवारें, 6 से ज्यादा घायल

भोपाल
। कैंची छोला क्षेत्र में बुधवार की रात सरदार और कुचबंदिया गुटों के बीच गैंगवार हो गई। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। खुलेआम तलवारे लहराई गई। फायरिंग हुई। बुधवार की रात इलाके में लगातार लाठियां और पथराव हो रहे थे। इस लड़ाई में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि कैंची छोला इलाके में सरदार और कुचबंदिया के बीच पुरानी लड़ाई चल रही है। वर्षों पहले दोनों मिलकर अवैध शराब का कारोबार करते थे। पुलिस रिकॉर्ड में इसे सरदार-कुचबंदिया गिरोह कहा जाता था। बाद में दोनों अलग हो गए और वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई। अब दोनों पक्षों को जब भी मौका मिलता है एक दूसरे पर हमला कर देते हैं। यहां तक कि दोनों पक्षों के बच्चे भी एक दूसरे से झगड़ा करते हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस इलाके में कुचबंदियों के 100 से ज्यादा परिवार हैं। बुधवार की रात विक्की सरदार उम्र 32 साल रात को वापस लौट रहा था तभी कुचबंदियों ने घेर लिया। जब यह खबर सरदार परिवारों में पहुंची तो वहां से भी लोग आ गए। दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया। लाठियां, पथराव और तलवारों से दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला किया। इस दौरान फायरिंग भी हुई।

दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज 

पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों पर काउंटर केस किया है। पहला मामला कैंची छोला निवासी 32 साल के विक्की सरदार पिता कालू सिंह की शिकायत पर हत्या के प्रयास समेत 6 से अधिक धाराओं में केस किया गया है। इसमें शत्रु कुचबंदिया, सुरेंद्र कुचबंदिया, राहुल कुचबंदिया, दिनेश गुजरिया को आरोपी बनाया गया। लक्की के सिर और सौरभ को सिर के साथ हाथ-पैरों में चोटें आई हैं। विक्की को कंधे में चोट लगी। बंटी सरदार भी घायल हुआ है।

दूसरा मामला कैंची छोला निवासी 21 साल के अजय कुचबंदिया पिता धर्म सिंह की शिकायत पर विक्की सरदार, बंटी सरदार, लक्की सरदार और सौरव पर छह से अधिक धाराओं में दर्ज किया गया है। अजय और उसकी चाची रानी को हाथ में चोट लगी। आरोप है कि विक्की ने पिस्टल से फायर किया और उसके साथियों ने अजय को घर में घुसकर पीटा। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया BHOPAL NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !