मुख्यमंत्री सपत्नीक बाजार घूमने निकले, धनतेरस पर चांदी का सिक्का खरीदा - BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी धनतेरस के अवसर पर अपनी अर्धांगिनी श्रीमती साधना सिंह के साथ बाजार घूमने निकले। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मुख्यमंत्री ने श्री गणेश और महालक्ष्मी के चित्र वाला चांदी का सिक्का खरीदा। 

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि परंपरा अनुसार धनतेरस के अवसर पर चांदी का सिक्का और बर्तन की खरीदी करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को दीपावली की शुभकामना दी एवं धनतेरस के अवसर पर प्रार्थना की भगवान धन्वंतरी सभी नागरिकों को निरोगी जीवन प्रदान करें।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सब निरोग हों। कोई बीमारी न आए। #COVID19 का जो वैक्सीन लगा है, वह इतना प्रभावी हो कि कोरोना की तीसरी लहर न आए। सबके घर में धन की वर्षा हो, सुख समृद्धि आए, रिद्धि-सिद्धि आए और सबके घर-आंगन खुशियों से भर जाएं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!