अतिथि शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतु आदेश - MP ATITHI SHIKSHAK SAMACHAR

Updesh Awasthee
भोपाल
। दीपावली के त्यौहार से पहले मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे अतिथि शिक्षकों के लिए गुड न्यूज़ है। माह अक्टूबर के वेतन भुगतान के लिए आदेश जारी हो चुके हैं। दीपावली से पहले सभी को वेतन प्राप्त हो जाएगा।

संचालक लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश श्री केके द्विवेदी ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश क्रमांक 2789 दिनांक 26 अक्टूबर 2021 के माध्यम से आदेशित किया है कि सभी अतिथि शिक्षकों को माह अक्टूबर का वेतन प्रदान किया जाए। 

श्री द्विवेदी ने अपने आदेश में लिखा है कि विकास खंड शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि दीपावली त्यौहार के पूर्व समस्त अतिथि शिक्षकों को अक्टूबर महीने का मानदेय भुगतान हो जाए। सभी जिला शिक्षा अधिकारी उक्त कार्य की समीक्षा कर निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। कर्मचारियों से संबंधित समाचार के लिए कृपया एमपी कर्मचारी समाचार लिंक पर क्लिक करें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!