INDORE NEWS- करोड़पति की पत्नी और ऑटो रिक्शा ड्राइवर की लव स्टोरी सुर्खियों में

Updesh Awasthee
इंदौर
। शहर में इन दिनों एक करोड़ पति की पत्नी और ऑटो रिक्शा ड्राइवर की लव स्टोरी चर्चाओं में है। बताया जा रहा है कि दोनों करीब 8 दिन से लापता है। महिला अपने साथ 45 लाख रुपए लेकर गई है। खजराना पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। 

महिला हाजी कॉलोनी की रहने वाली बताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। महिला की उम्र 45 साल और ऑटो रिक्शा ड्राइवर लगभग 32 साल का है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच वीडियो कॉल पर लंबी-लंबी बातें हुआ करती थी। 

महिला के ससुराल और मायका दोनों पक्ष करोड़ों की संपत्ति के मालिक बताए जा रहे हैं। 45 लाख रुपए चोरी के मामले में खजराना पुलिस को शिकायत की गई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। दोनों कहां पर है इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। क्योंकि मामला प्रतिष्ठित परिवार से जुड़ा हुआ है इसलिए चर्चा का केंद्र बन गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!