MP NEWS- कोरोना योद्धाओं को कार्यवाहक पद का प्रमोशन दिया जाए: कर्मचारी संघ

जबलपुर।
मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि शासन के द्वारा कर्मचारियों को उनकी सेवाअवधि के अनुसार पदनाम देने की घोषणा की गई थी, वह भी आज दिनांक तक ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। संघ ने स्वास्थ्य विभाग में पुलिस विभाग की तरह पदोन्नति करने की मांग की है।

संघ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को विगत 15 वर्षों से पदोन्नति का लाभ नहीं मिला है। शासन द्वारा समय समय पर समयमान वेतनमान दिये जाने से उन्हें वेतन तो उच्च् पद का मिल रहा है परंतु उच्च पद का पदनाम एवं कार्य नहीं मिल पा रहा है। शासन को पदोन्नति करने पर उन्हें सिर्फ पदनाम एवं उच्च पद का कार्य ही देना है इसमें शासन को किसी भी प्रकार का वित्तीय भार भी नहीं आयेगा और शासन को कर्मचारियों को कोई भी अतिरिकत् भुगतान भी नहीं करना पडेगा।

पदोन्नति होने पर शासकीय कर्मचारियों में उत्साह एवं मनोबल बढेगा जिससे कार्य की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। विभाग में सैकड़ों की संख्या में बिना पदोन्नति के कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं और यदि पदोन्नति नहीं होती है तो सैकडों और कर्मचारी पदोन्नति से वंचित रहते हुए सेवानिवृत्त हो जायेगें। कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग में 24 से 25 वर्षों की सेवा करने के पश्चात भी एक भी पदोन्नति नहीं मिल पाई है जिससे कर्मचारियों को मनोबल टूट रहा है और कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान हैं। पदोन्न्ति के लिए हर कैडर में सैकड़ों पर रिक्त पड़े हुए हैं परंतु शासन की उदासीनता के कारण कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो पा रही है। आज दिनांक तक शासन द्वारा कोरोना समयकाल में किसी भी प्रकार का आर्थिक लाभ नहीं दिया गया है।

संघ के योगेन्द्र दुबे , अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी,नरेन्द्र दुबे, अटल उपाध्याय, आलोक अग्निहोत्री, मुकेश सिंह, दुर्गेश पाण्डेय, ब्रजेश मिश्रा, मनोज सिंह, परशुराम तिवारी, वीरेन्द्र चंदेल, एस पी बाथरे, नवीन यादव, राजेश चतुर्वेदी,तुषरेंद्र सिंह, नीरज कौरव, जवाहर लोधी तिवारी, सी एन शुक्ला, चुरामन गर्जर, सतीश देशमुख योगेश कपूर, पंकज जायसवाल, वीरेन्द्र पटेल, उमेश मुद्गगल राकेश पटेल , निशांक तिवारी, श्यामनारायण तिवारी, मो;तारिक, नितिन शर्मा, संतोष तिवारी, प्रियांशु शुक्ला, आदि ने माननीय मख्यमंत्री जी से मांग की है कि कोरोना योद्दाओं की भी कार्यवाहक पदोन्नति प्रदान की जाये।

13 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

IAS TRANSFER- MP IAS और SAS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी
MP NEWS- चयनित शिक्षकों का भोपाल में प्रदर्शन, पहले शिक्षा मंत्री फिर डीपीआई
BHOPAL NEWS- 77 साल के राज्यपाल को सीढ़ियां चढ़ना पड़ा, SDO और सब इंजीनियर सस्पेंड
MP POLICE NEWS- 150 इंस्पेक्टरों को कार्यवाहक डीएसपी बनाया, लिस्ट जारी
MP NEWS- मध्य प्रदेश में पटवारियों का आंदोलन: आधे से ज्यादा काम बंद किए, कलम बंद हड़ताल का ऐलान
MP NEWS- बैतूल की जानलेवा लव स्टोरी में पांचवी मौत, बॉयफ्रेंड के भाई की लाश फांसी पर मिली
MP NEWS- त्रुटिपूर्ण वेतन निर्धारण विवाद, हाईकोर्ट ने ब्याज वसूली को अवैध माना, वापस करने के आदेश
MP NEWS- बिजली के बिल जमा मत करना, वसूली वालों को यह दिखा देना: दिग्विजय सिंह
MP BOARD 10th RESULT तारीख की आधिकारिक घोषणा
MP NEWS- विधानसभा के मानसून सत्र की घोषणा
MP SCHOOL EDUCATION TEACHER TRANSFER POLICY - मध्य प्रदेश शिक्षक स्थानांतरण नीति

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in HindiDISC BRAKE बाइक के अगले पहिए में क्यों लगाते हैं, पिछले में क्यों नहीं
GK in Hindiकैसे पता करें TV-AC फ्रिज ने 1 महीने में कितनी यूनिट बिजली खर्च की 
GK in Hindiउपहार के लिफाफे में एक रुपया क्यों जोड़ा जाता है, लॉजिक क्या है
GK in Hindi- हिटलर की मूछें टूथब्रश जैसी क्यों थी, योद्धाओं जैसी क्यों नहीं, पढ़िए
GK in Hindiभारत के किस रेलवे स्टेशन का नाम, सबसे बड़ा है, इसमें अंग्रेजी के कुल कितने अक्षर आते हैं 
GK in Hindiसड़क किनारे वृक्षों पर सफेद पेंट क्यों किया जाता है, वैज्ञानिक कारण 
GK in Hindiबर्फ का टुकड़ा पानी में तैरता है तो फिर शराब में क्यों डूब जाता है 
GK in Hindiमुर्गा सूर्योदय से पहले बांग क्यों देता है, कभी लेट क्यों नहीं होता
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !