REWA में SAF जवान का शव पेड़ से लटका मिला

रीवा।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में SAF की 25वीं बटालियन में पदस्थ जवान के सुसाइड का मामला सामने आया है। बताया गया कि लक्ष्मण बाग आश्रम में सी कंपनी का कैंप पड़ा था। जहां से देर रात आरक्षक उठकर बाहर निकला और नदी के किनारे रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। 

सुबह जब SAF 25वीं बटालियन के अन्य जवान नदी की ओर टहलने गए तो आरक्षक का शव फंदे से लटका मिला। आनन फानन में SAF के आला अधिकारियों को सूचना देकर बिछिया पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के बाद पहुंची बिछिया पुलिस ने शव को बरामद कर मर्चुरी में रखा दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी गई। कयास लगाए जा रहे है सोमवार की देर रात तक परिजन रीवा पहुंच जाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक सतीश निगवाह पिता गोपाल निगवाह (27) निवासी बड़वानी जिला SAF की 25वीं बटालियन रीवा में पदस्थ था। 

जिसकी सी कंपनी का कैंप लक्ष्मण बाग स्थित बापू भवन में पड़ा था। वह रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी करने के बाद रात में सो गया। साथ ही अन्य SAF के जवान जैसे ही सो गए तो सतीश निगवाह रात में नदी के किनारे पहुंचा और फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब कुछ जवान नदी की ओर टहल रहे थे, तभी सतीश का शव पेड़ से लटकता दिखा। ऐसे में SAF के अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद SAF के जिम्मेदारों ने परिजनों को मामले की जानकारी देते हुए पुलिस को सूचना दी।

दबी जुबान अन्य SAF के जवानों ने कहा है कि उसका बाहर कहीं प्रेम संबंध था। जिससे वह कई महीनों से परेशान रहता था। हालांकि प्रेम-प्रसंग के बाद कुछ अनबन भी हुई थी। जिसके बाद आरक्षक ने शादी कर लिया था। फिर कोई नई अड़चन आ गई थी। इसलिए परेशान होकर शायद आत्मघाती कदम उठा सकता है। हालांकि बिछिया पुलिस ने इन सब बातों को सिरे से खारिज करते हुए परिजनों के बयान का इंतजार कर रही है। जो सोमवार की रात तक बड़वानी से रीवा पहुंच जाएंगे।

28 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindi- यदि चंद्रमा पर खड़े होकर पृथ्वी पर गोली चलाएंगे तो क्या होगा
GK in Hindi- नया शिक्षा सत्र 1 जुलाई से क्यों शुरू होता है 1 जनवरी से क्यों नहीं
HEALTH TIPS IN HINDI- मात्र ₹20 में पेट का पॉइजन खत्म, 20 से ज्यादा बीमारियां नहीं होंगी 
HEALTH TIPS IN HINDI- घबराहट और बेचैनी क्यों होता है, कैसे कंट्रोल किया जा सकता है
RASHIFAL- 12 में से 6 राशि वालों के लिए गुड न्यूज़
GK IN HINDI- BIKE का इंजन CC में क्यों होता है, हॉर्स पावर में क्यों नहीं होता
GK IN HINDI- ATM से थर्मल पेपर की पर्ची क्यों निकलती है, सादा कागज क्यों नहीं है
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !