HIMALAYA के ताजा फोटो ITBP ने जारी किए, पढ़िए कुछ रहस्य और जानकारियां भी

Updesh Awasthee
पर्वतों के राजा हिमालय का मौसम कैसा है यह दिखाने के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने हिमालय के अद्भुत और मनमोहक फोटोग्राफ पब्लिक के बीच शेयर किए हैं। 

ग्रेट हिमालय में दुनिया की सबसे ऊंची चोटियाँ हैं

हिमालय रेंज की कुल लंबाई कुछ 1,400 मील (2,300 किमी) है, और इसकी औसत ऊंचाई 20,000 फीट (6,100 किमी) से अधिक है। ग्रेट हिमालय में दुनिया की सबसे ऊंची चोटियाँ हैं, जिनमें (पश्चिम से पूर्व की ओर) नंगा पर्वत, अन्नपूर्णा, माउंट एवरेस्ट और कंचनजंगा शामिल हैं।

कई रहस्य छुपे हुए हैं हिमालय के पर्वतों में

हिमालय के कुछ स्थान इतने दुर्गम है कि आज तक कोई इंसान वहाँ नहीं पहुंच पाया। जब पांडवों को सशरीर स्वर्ग जाना था तब उन्होंने भी हिमालय की ओर ही प्रस्थान किया था। भगवान शंकर भी हिमालय पर ही निवास करते थे। ऐसा मानना है कि हिमालय में कोई ऐसा गुप्त स्थान है जो बाहरी दुनिया में जाकर मिलता है। और उस द्वार या गुफा से अक्सर दूसरी दुनिया के लोग हमारी दुनिया में प्रवेश करते हैं।

हिमालय पर्वत अपना आकार बढ़ा रहा है

हिमालय पर्वत श्रृंखला को युवा पर्वत श्रेणी में सम्मिलित किया जाता है। हिमालय पर्वतमाला भारत समेत भुटान, तिब्बत, नेपाल, पाकिस्तान ऑर अफगानिस्तान तक फैली हैं। भूवैज्ञानिकों की माने तो हिमालय भौगोलिक रूप से जींवत है। भूवैज्ञानिकों के परीक्षण से पता चला है कि प्रतिवर्ष हिमालय आकार में बीस एमएम बढ़ोत्तरी होती है।

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

हिमालय पर्वत कितना पुराना है

माना यह जाता है कि हिमालय का अस्तित्व 70 करोड़ वर्षों से भी अधिक पुराना है।भारत और एशिया में बडे़ पैमाने पर विस्फोटक टकराव के उपरांत इस पर्वत श्रृंखला का जन्म हुआ। हिमालय की ऊंची शिखरें सदियों से भारत की रक्षा करती आई हैं। भारत, चीन ऑर मंगोलिया के बीच हिमालय एक प्राकृतिक अवरोधक के रूप में अवस्थित है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!