GWALIOR में पड़ोसी ने बंदूक दिखाकर 6 माह तक रेप किया - MP NEWS

NEWS ROOM
ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ड्राइवर की पत्नी के साथ पड़ोसी ने कट्‌टा अड़ाकर दुष्कर्म कर दिया। घटना नवंबर 2020 की है। अब जब भी महिला का पति काम पर जाता आरोपी उसके घर में आकर धमकाता और दुष्कर्म करता। वह बदनाम करने की धमकी देकर 6 महीने से महिला को ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण कर रहा था। 
 
विरोध करने पर महिला को कट्टा दिखाकर डराता था।, जबकि आरोपी की मां ने महिला को बेटी माना था। घटना पड़ाव के चुन्नी का पुरा की है। तंग आकर महिला ने मामले की शिकायत रविवार रात को पड़ाव थाना में की है। पुलिस ने तत्काल दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी हाथ नहीं आया है। पड़ाव स्थित चुन्नी का पुरा निवासी 33 वर्षीय विवाहिता रानी (बदला हुआ नाम) का पति एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चलाता है। अक्सर वह काम के सिलसिले में बाहर रहता है। 

20 नवंबर 2020 को वह ड्यूटी पर था। तभी रात 12.30 बजे पड़ोस में रहने वाला जग्गू उर्फ जगमोहन पुत्र रामजीलाल बाथम उसके घर आया। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला जग्गू ने उसे धक्का देकर कट्‌टा अड़ाकर डरा दिया। इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी उसके पति के अनुपस्थिति में अक्सर उसके घर आने लगा। वह बच्चों और पति को मारने की धमकी देकर शोषण करता रहा, जबकि जग्गू की मां महिला को बेटी मानती थी। इसके बाद भी उसे रहम नहीं आया। आखिरी बार आरोपी ने 10 मई को महिला से दुष्कर्म किया। 

महिला के विरोध करने पर कट्‌टा दिखाकर चुप करा दिया। अब वह उसे अपने घर बुलाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। महिला पर यह सहन नहीं हुआ तो उसने रविवार को पति को सारी बात बताई। इसके बाद वह पड़ाव थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

24 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!