सहेली ने मदद मांगने आई विवाहिता का गैंगरेप कराया, बंधक बना लिया - GWALIOR NEWS

ग्वालियर
। ग्वालियर शहर के झांसी रोड पुलिस थाने में भारत विहार में रहने वाली महिला मोना कुशवाह, उसके रिश्तेदार श्याम कुशवाह एवं एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि मोना कुशवाहा ने मदद मांगने आई अपनी सहेली का रिश्तेदारों से गैंगरेप कराया और उसे बंधक बना लिया। पुलिस को न बताने की शर्त पर उसे छोड़ा गया।

झांसी रोड थाना क्षेत्र के पारस विहार निवासी 30 वर्षीय महिला की शादी 10 साल पहले हुई थी। शादी के बाद सांस के साथ लगातार विवाद होने के कारण वह मायके आकर रहने लगी थी। उसके घर की कुछ दूरी पर ही मोना कुशवाहा रहती है, जो पीड़ित महिला की सहेली है। पीड़ित महिला ने माना कुशवाह अपनी सारी परेशानियां बता रखी थी। 

दिनांक 25 फरवरी 2021 को दोपहर 3:00 बजे पीड़ित महिला अपनी सहेली मोना कुशवाह के घर कुछ रुपए उधार मांगने के लिए गई। उसी समय मोना के घर पर उसका एक रिश्तेदार श्याम कुशवाह एवं उसका साथ ही बैठा हुआ था। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि घर के अंदर पहुंचने के बाद श्याम कुशवाहा ने उसे दबोच लिया एवं शोर मचाने पर मुंह दबाकर बंद कर दिया। मोना कुशवाहा ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। इसी दौरान उसके साथ गैंगरेप किया गया। वारदात के बाद पीड़ित महिला को मोना कुशवाहा के घर के एक कमरे में बंद कर दिया गया। कुछ देर बाद पीड़ित महिला की बेटी उसे ढूंढते हुए मोना कुशवाह के घर पहुंची। बाद में पीड़ित महिला की मां ने मोना कुशवाहा के घर आकर उसे मुक्त कराया।

दिनांक 25 फरवरी को हुई वारदात की शिकायत पीड़ित महिला ने लगभग 1 सप्ताह बाद झांसी रोड थाने में जाकर की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की गई लेकिन वह अपने घर पर नहीं है। पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!