शिक्षक ने पत्नी और बेटियों में चाकू घोंप खुद को आग लगा ली - MP NEWS

अशोक नगर।
 मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में मुंगावली में रहने वाले एक शिक्षक ने पहले अपनी पत्नी के गले पर चाकू से वार किया, फिर दो बच्चियों पर भी हमला कर दिया। इसके बाद केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। वारदात शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पारिवारिक कलह को लेकर हुई।   
 
इन चारों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वंदना दुबे (40) मुंगावली अस्पताल में नर्स हैं और अस्पताल परिसर में ही बने शासकीय आवास में सपरिवार रहती हैं। इनके पति श्रीराम पुत्र बाबूलाल दुबे (50) सैपरा गांव में शासकीय शिक्षक हैं। श‍िक्षक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह 80 फीसदी जल गए हैं। चारों को अब भोपाल रेफर कर द‍िया गया है।

शुक्रवार सुबह वंदना की एक बेटी निध‍ि स्कूल गई थी, जबकि दो दीपल (12) और पीहू (3) घर पर ही थीं। सुबह करीब साढ़े नौ बजे पति-पत्नी में विवाद हुआ, वह इतना बढ़ा कि श्रीराम ने वंदना के गले पर चाकू से प्रहार कर दिया। फिर दीपल और पीहू की गर्दन पर भी चाकू मार दिया।

तीनों बुरी तरह से घायल हो गईं, तो श्रीराम ने वहां रखा केरोसिन खुद पर डालकर आग लगा ली। आसपास रहने वालों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चारों की हालत गंभीर है। श्रीराम दुबे करीब 60 फीसद जला है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!