मध्य प्रदेश ओलावृष्टि में बर्बाद हुई फसलों के सर्वे की गाइडलाइन - Madhya pradesh news

Updesh Awasthee
भोपाल
। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने मंगलवार सुबह ओला-वृष्टि की सूचना मिलने पर संबंधित जिलों के कलेक्टर और कृषि उप संचालकों को मौका-मुआयना कर सर्वे कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया है कि ओला-वृष्टि से रबी फसलों को हुई क्षति की भरपाई सरकार करेगी।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने बताया है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर ओला-वृष्टि से प्रभावित फसलों के सर्वे के साथ फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई जायेगी। गाँवों में क्षतिग्रस्त फसलों का आंकलन पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया जायेगा। प्रभावित किसानों को आरबीसी-6 (4) के अंतर्गत राहत प्रदान की जायेगी। श्री पटेल ने कहा कि शिवराज सरकार किसान हितैषी सरकार है। हर प्रभावित किसान को नियमानुसार नुकसान का मुआवजा दिलाया जायेगा।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!