JABALPUR नगर निगम कमिश्नर बदले, अनूप और संदीप के बीच अदल-बदल - MP NEWS

भोपाल
। मध्यप्रदेश शासन ने नगर निगम जबलपुर के कमिश्नर को बदल दिया है। इस आदेश के बाद जबलपुर नगर निगम के कमिश्नर अनूप कुमार सिंह नहीं बल्कि संदीप जी आर होंगे। दोनों भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।

मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना क्या आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में श्री अनूप कुमार सिंह आयुक्त, नगर पालिका निगम, जबलपुर को अपर कलेक्टर जबलपुर पदस्थ किया गया है। श्री संदीप जी.आर. अपर कलेक्टर जबलपुर को आयुक्त, नगर पालिका निगम जबलपुर पदस्थ किया है। 

प्रशासनिक व्यवस्था या चुनावी जमावट 

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की गतिविधियां शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी मूड में है। पिछले कुछ दिनों से सरकार के ज्यादातर फैसले चुनाव को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं। जबलपुर नगर निगम में कमिश्नर को बदलना चुनावी जमावट माना जा रहा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!