GWALIOR में किसान की हत्या, तालाब किनारे मिली लाश - MP NEWS

NEWS ROOM
ग्वालियर।
 मध्य'प्रदेश के ग्वालियर जिले के लापता किसान का शव खेत और घर के बीच रास्ते पर तालाब किनारे पड़ा मिला है। किसान की हत्या की गई है। साफी से गला घोंटने के बाद सिर पर पत्थर पटका गया है। 

घटना पुरानी छावनी के रायरू में शुक्रवार रात की है। किसान शुक्रवार शाम 7 बजे खेत से घर के लिए निकला था, लेकिन तभी से उसका कुछ पता नहीं था। रात 12 बजे उसका शव पड़ा मिला है। हत्या करने वाले और उसकी वजह दोनों ही अज्ञात हैं। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रायरू गांव निवासी 52 वर्षीय राजेन्द्र राजपूत पुत्र रामरतन राजपूत किसान है। रायरू फॉर्म के पास उनका खेत है। रोज की तरह शुक्रवार को भी वह खेत पर गए थे। 

शाम करीब सात बजे तक काम किया। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों के साथ ही आसपास के लोग तलाश में जुट गए। किसान के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। काफी देर तक तलाश करने के बाद रात 12 बजे घर और खेत के बीच तालाब किनारे किसान का शव पड़ा मिला है। किसान के गले में साफी कसी हुई थी। जिससे साफ था कि हमलावर ने उसका गला इसी से कसा है। इसके बाद उसके सिर पर पत्थर पटका गया है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में मामला हत्या का बताया जा रहा है।

पुलिस अफसरों ने जब मृतक के परिवार वालों व गांव के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक की ना तो किसी से दुश्मनी थी और ना ही किसी से विवाद हुआ है। अब पुलिस पता लगा रही है कि हत्या के पीछे क्या कारण है और हत्या करने वाले कौन हो सकते हैं। बताया गया है कि मृतक के परिवार में एक बेटा प्रमोद राजपूत तथा बेटी ललिता और पत्नी है। सभी का जीवन किसान पर ही निर्भर था।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!